Aaj Ka Good Luck (14th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 01:03 AM (IST)

मेष- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। काम के लिहाज से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। 
उपाय- लाल रंग की वस्तु का दान करें।

वृष-  आज मानसिक तनाव से बचने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। साझेदारी में काम करने के लिए समय बहुत बढ़िया है। 
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।

मिथुन- आज घर में कार्यों में ज्यादा रूचि लेंगे। निवेश से संबंधित निर्णयों में बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलना फायदेमंद साबित होगा।
उपाय- मंगल देव और शनि देव के मंत्रों का जाप करें।

कर्क-  आज कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। कारोबार के लिहाज में सोच से भी ज्यादा फायदा होगा।
उपाय- शिवलिंग पर जल में दूध मिलकार चढ़ाएं।

सिंह- उधार दिया धन वापिस पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव से आप ग्रस्त रह सकते हैं।
उपाय- आपको मंदिर में जा कर शंखनाद कर भोले बाबा की आरती करनी है।

कन्या- युवाओं की काम करने की क्षमता पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। डेली रूटीन में कुछ चेंज करेंगे। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- पीपल के नीचे आटे से बना दीपक जलाएं।

तुला-  आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग कोई भी नया काम करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें।
उपाय- जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।

वृश्चिक-  युवा बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयत्न करेंगे। सेहत को सही करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज का सहारा ले सकते हैं।
उपाय- उधार देने और लेने से बचें।

धनु-  कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। संतान के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है।
उपाय-  माता-पिता की सेवा करें।

मकर-  आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान लेकर आएगा। दोस्त के साथ मिलकर किसी बड़ी जगह निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। 
उपाय-  मीठा खाकर घर से बाहर निकलें।

कुंभ- कोई दुकान या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।
उपाय-  बर्तन में घी और कपूर डुबोकर जला दें।

मीन- ऑफिस से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उपाय-  भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News