Tarot Card Rashifal (10th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 01:11 AM (IST)

मेष- आज व्यापार में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। गैस की समस्या थोड़ी बढ़ सकती है।

वृष-  नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतियों से भरा हो सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में कोई विवाद खड़ा होने की संभावना है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना न भूलें।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। दूर शहरों में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलाएगा। माता-पिता के साथ अपने मन की बात को शेयर करेंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।  

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक फल न मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा। व्यापार के सिलसिले से किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सफल साबित होगी। युवा वर्ग का ज्यादा उतावलापन उनके काम को खराब कर सकता है। घुटनों में दर्द रहेगा।

कन्या-  आज घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है।  

तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा।  

वृश्चिक- आज आय के नए स्तोत्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी काम खराब करने की कोशिश कर सकता है। मित्रों के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे।

धनु- आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे तो ही फल मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद के साथ ही कोई नया काम शुरू करें। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद भी खत्म हो सकता है।

मकर-  आज किसी दोस्त से मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। व्यापार और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। लव पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल अकेले में बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ- आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की राय के साथ कोई काम करेंगे। भूमि-भवन के किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। एलर्जी की समस्या रहेगी।

मीन- आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की संभावना है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर के लिए कुछ आवश्यक चीजें खरीदेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News