Tarot Card Rashifal (14th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 01:09 AM (IST)
मेष- आज काम समय पर पूरा न होने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आज के कामों को कल पर न टालें। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। करियर के रास्ते में सहज गति से आगे बढ़ते रहें।
वृष- आज कार्यक्षेत्र के काम में सावधान रहने की जरुरत है। कारोबार के हर काम को बहुत ही मेहनत और लग्न के साथ करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत खराब होने की सम्भावना है।
मिथुन- आज आर्थिक दशा को सही करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग आलस के कारण काम पर ध्यान नहीं देंगे। भरपूर मात्रा में घर के वरिष्ठों से प्रेम-प्यार मिलेगा। बिजी दिन से अपने लिए टाइम अवश्य निकालें।
कर्क- आय के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें। नौकरी के अलावा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। घर की मरम्मत की योजना बनाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अचानक से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी।
सिंह- आज न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। छात्र नीति-नियमों के साथ ही कोई काम करें। युवा वर्ग किसी बड़ी उपलब्धि को हाथ से जाने न दें। सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। खान-पान के रूटीन को चेंज करें।
कन्या- आज ऑफिस की टीम को साथ लेकर चलेंगे तो ही फायदा मिलेगा। व्यापार में माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। युवाओं का समाज में साख-सम्मान बना रहेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में शॉर्टकट न अपनाएं। किसी को न उधार दें न लें ।
तुला- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। युवा अपनी जिद के कारण परिवार वालों को परेशान कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, फिर भी आराम करें।
वृश्चिक- आज कुछ भी हो जाए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना जरूरी है, सुखद भविष्य का निर्माण करने में सफल होंगे। जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव खत्म होंगे। माता-पिता को समझने की कोशिश करें, नजरअंदाज न करें। बाहर के खाने से परहेज रखें।
धनु- आज काम समय पर पूरा न होने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आज के कामों को कल पर न टालें। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। करियर के रास्ते में सहज गति से आगे बढ़ते रहें।
मकर- आज मन काफी खुश रहेगा। मनचाही जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। बच्चे अपना ज्यादा समय खेल-कूद में बिताएंगे। किसी जरुरी मामले में जीवनसाथी की राय लेना न भूलें।
कुंभ- आज ऑफिस में व्यवस्था का उल्लंघन न करें। किसी वजह से व्यापार का जरुरी काम अटक सकता है। जिस काम के लिए लम्बे समय से परेशान थे, उसका हल मिल जाएगा। भाई-बहन के बीच प्यार भरी नोक-झोंक चलती रहेगी।
मीन- व्यक्तिगत जीवन में ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। हाई बीपी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
