Tarot Card Rashifal (16th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 11:52 AM (IST)
मेष- आज भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी के चाहने वालों को जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। अचानक से कारोबार में उछाल देखकर मन बहुत प्रसन्न रहेगा। मानसिक बोझ से भी छुटकारा मिलता हुआ नजर आएगा।
वृष- आज ऑफिस में व्यवस्था का उल्लंघन न करें। किसी वजह से व्यापार का जरुरी काम अटक सकता है। जिस काम के लिए लम्बे समय से परेशान थे, उसका हल मिल जाएगा। भाई-बहन के बीच प्यार भरी नोक-झोंक चलती रहेगी।
मिथुन- आज न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। छात्र नीति-नियमों के साथ ही कोई काम करें। युवा वर्ग किसी बड़ी उपलब्धि को हाथ से जाने न दें। सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। खान-पान के रुटीन को चेंज करें।
कर्क- आज का दिन जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा। बैंकिंग लाइन में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी भी नए कारोबार को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है।
सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस के कामों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों की पूरी सहायता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से राहत मिलेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। घुटनों की तकलीफ बढ़ सकती है।
कन्या- आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रोशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा।
तुला- व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। कोई नया काम करने के लिए परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। फोन या इमेल के जरिये कोई गुड न्यूज मिलेगी। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा, आपके विचारों में इसकी साफ झलक दिखेगी।
धनु- आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है। लोग आपके व्यवहार से बहुत खुश रहेंगे। धार्मिक कार्य अथवा यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलने का योग है।
मकर- आज आपको वर्कप्लेस पर सावधानी बरतने ती जरूरत है, पीठ पीछे लोग आप पर वार कर सकते हैं। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ- कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी मित्र से मिलकर अपने मन की बात को साझा करेंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए किसी रिश्तेदार की मदद लेनी पड़ सकती है। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
मीन- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी रिश्तेदार की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
