Tarot Card Rashifal (22nd October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 01:08 AM (IST)

मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां मिलेगी। पुरानी बातों को भुलाकर आगे के भविष्य के लिए मेहनत करेंगे। लेन-देन के मामले में अपना पूरा फोकस बनाएं रखें नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष- आज अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपना मन किसी किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे, जिससे अनुभव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। किसी विशेषज्ञ की मदद से आपको धन लाभ मिलेगा।

मिथुन- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रोजगार के उचित अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क- व्यापार के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त की वजह से कोई अच्छी जॉब लगेगी। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिर का दर्द बढ़ सकता है।

सिंह- आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार में कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। भविष्य के लिए जमा पूंजी जोड़ना शुरू कर देंगे। छात्रों को अध्यापकों से तारीफ सुनने को मिलेगी।

कन्या- परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। भाई- बहन के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।    

तुला-  आज आपकी तरक्की को देखकर परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में हुई गलती को सुधारने का प्रयास करेंगे। जन कल्याण के कार्य करके मन को ख़ुशी मिलेगी। छात्र नई कला सीखने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा हुआ रहने वाला है। धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। मन चाहे व्यक्ति से प्रपोजल मिलने से आनंद मिलेगा। दांतों की समस्या बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।

धनु-  करियर में बदलाव करने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त दें, बेहतर अवसर आपको नजर आएंगे। अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। खेलों से जुड़े लोग अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गैस की समस्या हो सकती है।

मकर- आज बहुत दिनों बाद व्यापार में मनचाहा प्रोजेक्ट मिलेगा। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। किसी से भी कोई वादा न करें। युवा वर्ग करियर के रास्ते में चुनौतियों को हंस कर पार कर लेंगे।  

कुंभ- आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। किसी नए काम के लिए दोस्तों के साथ विचार-विमर्श करना शुभ फल देगा। बच्चों की सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करवाएंगे।

मीन-  आज बहुत दिनों से चल रही मानसिक समस्या से निजात मिलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत और लग्न का पूरा फल मिलेगा। अपनी मन की इच्छा घरवालों के सामने जाहिर करेंगे। किसी अजनबी की मदद करके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News