Tarot Card Rashifal (19th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 04:31 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ हंसी-मजाक बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। माताजी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रह सकती है। व्यापार में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के सिलसिले में स्थान परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज के सिलसिल में की गई यात्रा सफल हो सकती है। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। ठंडी चीज़ों के सेवन से परहेज़ करें, गला खराब हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज़रूरी दस्तावेज़ों को खुद संभालकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। ऑफिस का माहौल पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। सिर दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। उधार पर लिया पैसा वापस करने में सक्षम रहेंगे। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। वाहन लेने की सोच रहे हैं तो समय ठीक है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश से कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। अगर किसी को पसंद करते हैं और विवाह करना चाहते हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
