Tarot Card Rashifal (18th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 01:46 AM (IST)

मेष- आज के दिन मेष राशि वाले मानसिक रूप से शांति का अनुभव महसूस करेंगे। घर के सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल देखने को मिलेगा। व्यापार के मामले में लाभ मिल सकता है। ऑफिस में सकारात्मक माहौल में काम करके सारा दिन खुश दिखाई देंगे।

वृष- आज वृष राशि वाले अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन- आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। युवाओं की मेहनत उन्हें कामयाबी के राह पर ले जाएगी। अचानक आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। किसी फंक्शन में नए लोगों से दोस्ती हो सकती है।

कर्क- आज दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में बदलाव लेकर आएगी। धन के लिहाज में थोड़ी सावधानी बरतें। जीवनसाथी की तरफ से मनचाहा गिफ्ट मिलेगा। परिवार के साथ विवाह संबंध के बारे में चर्चा करेंगे।

सिंह- आज धन संबंधी काम किसी अनुभवी से पूछ कर ही करें। दूसरों के निजी मामलों से दूरी बनाए रखें। बाकि दिनों की तुलना के मुताबिक आज का दिन युवाओं के लिए ज्यादा खास रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न दिखाएं।

कन्या- सरकारी कर्म करने वाले लोग अपने भेद किसी के साथ शेयर न करें। मन ज्योतिष विद्या की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। व्यापार के लिए समय थोड़ा मंदा रहेगा। पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में बढ़िया परिणाम हासिल होंगे। सेहत भी सही रहेगी।

तुला-  कार्यक्षेत्र में बेवजह के काम करने की बजाय जरुरी काम पर ध्यान दें। आज मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे।  पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।

वृश्चिक- ऑफिस में चल रही किसी परेशानी को लेकर परेशान रहेंगे। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यापार में कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु- सरकारी काम कर रहे लोगों के कुछ काम अटक सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई के साथ मिलकर घर को रेनोवेट करवाने की सलाह कर सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखें।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आज किसी राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार पेश करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या में सुधार होगा।

कुंभ-  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आपको कुछ नई बातें सीखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन में चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। पार्टनर के साथ हसीन पल बिताएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News