Tarot Card Rashifal (28th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 02:37 PM (IST)

मेष - आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। रविवार होने के कारण परिवार के साथ समय बीतेगा। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए शुब रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

मिथुन- आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंद सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। 

कर्क- आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। उधार लेन-देन से बचें। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग का सहारा लें।

सिंह- आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता निखर कर आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी टेंडर या राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कन्या- आज आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा में सफलता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पुराने विवाद सुलझेंगे और रिश्तों में नई शुरुआत होगी। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है।

तुला- आज आप कला और सौंदर्य की ओर आकर्षित रहेंगे। घर की साज-सज्जा पर समय व्यतीत करेंगे। भागीदारी के कामों में पारदर्शिता रखें। लग्जरी वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। पीठ दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

वृश्चिक- आज आप काफी भावुक और रचनात्मक रहेंगे। अटके हुए कानूनी मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बनेगा। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

धनु- आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आंखों में थोड़ी जलन या थकान महसूस हो सकती है।

मकर- आज ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। रुके हुए सरकारी कामों में गति आएगी। व्यापार में मुनाफे के योग हैं। निवेश के लिए दिन उत्तम है, लेकिन कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, बस खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ- आज आपको करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।  जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

मीन- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी थकान महसूस होगी। शाम का समय बच्चों के साथ बिताने से तनाव कम होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News