Tarot Card Rashifal (5th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ऑफिस के किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से अपने क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे। व्यापारिक योजनाओं में आपको कामयाबी हासिल होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृष- आज दिन की शुरुआत में ही आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।  

मिथुन- आज मिथुन राशि वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़ लोगों को किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा के मुकाबले अच्छा लाभ होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिल कर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर अपने बड़ों से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। सिंगल लोग दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। सरकारी कामों को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। बाहर के खान-पान से परहेज करें।  

तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलने से खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करेंगे। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर के लिए साज-सजावट के सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। रिश्तों में पहल से बेहतर सुधार नजर आएगा। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा। लवमेट मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कुंभ- इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालें।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर से दूर जॉब कर रहे लोगों को परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बहन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News