Tarot Card Rashifal (1st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

वृष- ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान की किसी गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। साथी के साथ प्यार और मजबूत होगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सुनहरा रहने वाला है। साथी आपसे अपने मन की बात कहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी की बातों में आकर बड़ा निवेश करने से बचें। साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाएंगे। घर में विदेशी मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह- किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कर्मचारियों का भरपूर साथ मिलेगी। किसी को अशब्द कहने से बचें। संतान की कोई गलती आपके सामने आ सकती है। किसी पुराने टीचर से मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी।

कन्या- आज पिता जी से व्यापार से जुड़ी किसी प्रकार की आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।

तुला- व्यापार कर रहे लोग आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर में किसी की नौकरी लगने से खुशी का माहौल बना रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर घर वालों से बातचीत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी से धन उधार लिया था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। इस राशि के युवाओं को सामाजिक कार्य करने के कई अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

धनु- आज अधिकतम समय परिवार की देखभाल में व्यतीत होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें।  

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कंप्यूटर से जुड़ा सामान खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का भरपूर आनंद लेंगी। इस राशि के सिंगल नए रिश्ते में बंध सकते हैं।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। युवा किसी को पहली नजर में देखकर अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में मिली जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के साथ दावत पर जाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News