Tarot Card Rashifal (25th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। बच्चे दिन भर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।  कोई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पैर दर्द की परेशानी हो सकती है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। दोस्तों के साथ आपसी मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे।

वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद मिलेगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाएंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News