Tarot Card Rashifal (28th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। गैस की समस्या बनी रहेगी।  

वृष- नौकरी कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी खास दोस्त के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। 

कर्क- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की संगत की और विशेष ध्यान देगा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। पूरा दिन अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना है।

तुला- आज ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में यादगार पलों का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक- आज इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए गंभीर रहना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम करवाने के बारे में विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। रिलेशनशिप से जुड़ी समस्या दूरी होगी।  

धनु- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। युवा वर्ग कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीदने बाजार जा सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे।

कुम्भ- आज दिन की शुरुआत में ही आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी पुराने स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। लवमेट के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News