Tarot Card Rashifal (30th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है।

वृषभ- आज ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में यादगार पलों का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। कमर दर्द की तकलीफ रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की संगत की और विशेष ध्यान देगा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

सिंह- जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें कारोबार में बढ़ोत्तरी के लिए कहीं से फंड मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आने वाला है। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। पूरा दिन अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने के बारे में विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर भाई के साथ बहस हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाएंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना है।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। अपने छोटे भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद कर सकते हैं। लंबे समय के बाद दोस्तों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। नौकरी के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कामयाब होंगे। घर के कामों को करने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कुंवारों की शादी पक्की हो सकती है। तली हुई चीजें खाने से परहेज करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News