Tarot Card Rashifal (15th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। लव पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं। पेट की समस्या बनी रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। काम से संबंधित कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल होने की संभावना है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। माता-पिता से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घर के लिए साज-सजावट की चीजों की खरीदारी करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को पूरा काम करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। लव पार्टनर साथी के साथ बंधन में बंध सकते हैं। सिर में भारीपन रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में जाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।  

मकर- बिजनेस कर रहे लोग कोई यात्रा कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस होने की संभावना है। पिता के साथ छोटी नोक-झोंक हो सकती है। लव पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। मन में चल रहे विचारों को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News