Tarot Card Rashifal (13th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 06:42 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष- आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक फंक्शन पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। फालतू की चीजों में पैसा खराब करेंगे। छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और अपने विषयों के लेकर सक्रिय रहेंगे।

वृष- आज सुबह-सुबह कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, मन प्रसन्न रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे, जो फायदेमंद साबित होगी।      

मिथुन- आज नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि मिलेगी। अन्य अपने आलस की वजह से जरुरी कामों को भी छोड़ देंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क- आज चिंताओं को दूर करने के लिए किसी बड़े की शरण में जाएंगे। विचारों में स्पष्टता आएगी, तभी छूटे हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को करियर संबंधित राय मिलने से उत्साह बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सोसाइटी में किसी भी आयोजन का दायित्व उठाना पड़ेगा। अपनी सूझ-बूझ से हर काम को पूरा करा लेंगे। डायबिटीज के मरीज को चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

कन्या- आज दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपने फैसले को अहमियत देंगे। ज्यादा काम की वजह से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में असफल होंगे। छात्रों की किसी सहपाठी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला- रुका हुआ पैसा मिलने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। सभी प्रकार की चिंताएं दूर होंगी। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को दूर करने के लिए साथी के साथ समय व्ययतीत करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। किसी भी काम को करने से पहले किसी बड़े की सलाह लें। सरकारी काम कर रहे लोगों को फायदा मिल सकता है। पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। लापरवाही न बरतें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

धनु- आज बिजनेस में नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार जरूर करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। युवा वर्ग दोस्तों के साथ घूमने में समय व्यर्थ करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मकर- आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। सारा दिन उसकी मेहमान नवाजी में समय व्ययतीत होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे और खूब मेहनत करेंगे। अत्यधिक भागा-दौड़ी की वजह से सिर दर्द रहेगा।

कुम्भ- आज आर्थिक स्थिति में सुधार संबंधी शुभ अवसर प्राप्त होगा। घर में डिसिप्लिन बनाए रखने के लिए बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखेंगे। रिश्तों में पैसा आने की वजह से संबंध ख़राब होंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, चोट लगने की स्थिति बन सकती है।

मीन- आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी रूखी बातों से घर वाले नाराज़ हो सकते हैं। मेडिकल व आई.टी की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बदलते वातावरण से सेहत डांवाडोल रहेगी।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News