Tarot Card Rashifal (13th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा के दौरान किसी अनुभवी और बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होंगे। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृष - व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी। विदेश में काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। संतान के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। गैस की समस्या बनी रहेगी।

मिथुन- व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में घर वालों से बातचीत करेंगे। इस राशि के युवा माता-पिता से साथ बैठकर अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- किसी दोस्त की मदद से ऑफिस के काम को समय से पूरा कर लेंगे। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक-बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए हुए सुझावों का स्वागत होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रह लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में बिजी रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर करने का प्लान बनाएंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

धनु- व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। साथी को खुश करने के लिए छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ससुराल के किसी व्यक्ति से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ फ्रॉड हो सकता है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जो लेग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिक्कत हो सकती है।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। दोस्तों की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News