Tarot Card Rashifal (6th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आलस्य त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
शुभ अंक: 1

वृषभ : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।
शुभ अंक:

मिथुन: आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 5

कर्क: आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
शुभ अंक: 2

सिंह: बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुप रेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ अंक:

कन्या: आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।
शुभ अंक: 8
 
तुला: दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।
शुभ अंक: 9

वृश्चिक: जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।
शुभ अंक: 7

धनु: आज आपके किए कार्यो से लोग नाखुश रहेंगे लेकिन परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
शुभ अंक: 3
 
मकर: आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।
शुभ अंक: 5

कुम्भ: व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक: 8

मीन: दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।
शुभ अंक: 9

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News