Tarot Card Rashifal (17th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 09:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन आपको सोच-समझकर जॉब संबंधित अवसरों का चुनाव करना होगा। किसी छोटी-मोटी यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य की स्थिती बनी रहेगी। धार्मिक आयोजनों पर जाने की संभावना बन सकती है।
उपाय- हनुमान जी को पीला सिंदूर चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन पार्टनरशिप में व्यापार शुरु करने के लिए अच्छा है। घर के किसी बड़े से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जॉब संबंधित चल रही समस्या में सुधार आएगा। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरुरत है।
उपाय- छोटी कन्याओं को खीर का दान करें।

मिथुन- आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। अपनी तर्क शक्ति से आप बहुतों को प्रभावित करेंगे। व्यापारिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। अतीत में की गई गलतियों को बार-बार स्मरण न करें।
उपाय- सूर्य देव को जल दें।

कर्क- किसी बड़े निर्णय को लेने की स्थिती बन सकती है। कार्य को टालना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर आपके सामने आएंगे। धन निवेश की स्थिती बनेगी।
उपाय- दूध का दान करें।

सिंह- आज का दिन व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी समस्या आ सकती है। आपको अपने जीवन में बैलेंस बनाने की ज्यादा जरुरत है। किसी पुराने मित्र के साथ अच्छा समय व्यतित होगा। अत्याधिक अंहकार आपको नुकसान दे सकता है।
उपाय- छुहारे हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

कन्या- सुख-सुविधा के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में भी धन लाभ होगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आंखों से संबंधित कोई समस्या पैदा हो सकती है।
उपाय- केसर का तिलक नाभि, जुबान और माथे पर लगाएं।

तुला- आज के दिन किसी महिला मित्र का साथ मिलेगा। व्यापार में किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है। रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाएं। काम में नवीनता लाने से भाग्य में तरक्की होगी।
उपाय- हरी मूंग भिगोकर पक्षियों को डालें।

वृश्चिक- आज का दिन आर्थिक रुप से सामान्य रहेगा। जॉब से संबंधित जातकों को कोई खुशखबरी मिलेगी। अपनी रचनात्मकता का सर्वोत्तम उपयोग करें। किसी बड़े अधिकारी से विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।

धनु- आज के दिन आप अपनी सोच से अधिक बड़े कार्यों को अंजाम देंगे। जीवन में कोई अच्छा परिवर्तन आने के योग हैं। शादी विवाह के मामलों में बात आगे बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। माता का विशेष सहयोग मिलेगा।
उपाय- नीले रंग के कंचे जमीन में दबाएं।

मकर- परिक्षा से संबंधित जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अवश्यकता पड़ने पर दूसरों का सहयोग करने से पीछे न हटें। आपके द्वारा किए गए अच्छे कर्म लाभ देंगे। इंटरव्यू में सफलता का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- चांदी के पात्र में भोजन करें।

कुंभ- आज के दिन अपने कामों को अटका हुआ महसूस करेंगे। कहीं आउटिंग का मन हो सकता है। अपनेविशेज्ञ जीवन में बीते हुए अनुभवों को अपने ऊपर हावी न होने दें। छुपे हुए शत्रुओं का भय रहेगा। सकारात्मकता बनाए रखें।
उपाय- मां लक्ष्मी के नामों का उच्चारण करें।

मीन- आज पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बनेगी। किसी विशेषज्ञ की राय सफलता दिलाएगी विदेशी मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- काला गुड़ भैंसे को डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News