Tarot Card Rashifal (25th january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 05:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपके जीवन में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना है। परिस्थितियों को समझकर और संयम से फैसला लें। अच्छे लोगों की संगत में रहने से लाभ होगा। आय संबंधित स्त्रोत बढ़ेंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

वृष- आज आपका मन कुछ अच्छे व्यंजन खाने को कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है।
उपाय- 600 ग्राम गाजर किसी मंदिर में दें।

मिथुन- स्वास्थय अच्छा रहेगा। मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी बड़े के साथ बहस होने की भी संभावना है। बीती हुई गलतियों से सीख लें।
उपाय- पीले रंग के नींबू दान करें।

कर्क- आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवन में फोकस की कमी रहेगी। प्रेम संबंधों में इनस्कियोरिटी की भावना हो सकती है। सर्तक रहें।
उपाय- लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह- किसी भी प्रकार का कर्ज या उधार लेने से बचें। उधार लिया हुआ धन चुकाने में मुश्किल होगी। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। आय संबंधित समस्या में कुछ राहत मिलेगी।
उपाय- शिव मंदिर में गाय के दूध से बना देसी घी चढ़ाएं।

कन्या- किसी पर जरुरत से अधिक उम्मीद और विश्वास नुकसान देगी। धन संबंधी मामलों में थोड़ी राहत रहेगी लेकिन रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है।
उपाय- छोटी उंगली में चांदी का छल्ला धारण करें।

तुला- आज आपकी लंबे समय से चल रही प्रतिक्षा खत्म होगी और किसी अपने से मुलाकात होगी। कहीं से आय के स्त्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में भी लाभ होगा।
उपाय- गिरे हुए पीपल के पत्ते पर अपनी विश लिखकर अपने इष्ट को चढ़ाएं।

वृश्चिक- आपको चालाक और अडमबरी लोगों से सावधान रहने की अवश्कता है। अपने टेलेंट को और निखारें। अपने मन की स्थिती पर नियंत्रण रखें।
उपाय- रसोई घर में बैठकर भोजन करें।

धनु- आपकी बनाई हुई प्लानिंग विफल हो सकती है। हर किसी से अपने मन की बात न कहें। व्यवसाय में लैबर रिलेटिड समस्या आ सकती है। धन लाभ होने की भी संभावना है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मकर- घर में किसी सामारोह की तैयारी हो सकती है। चीज़ों को मैनेज करने में आपका दिन व्यतित होगा। अपने करियर के चुनाव में असंमजस की स्थिती में रहेंगे।
उपाय- अपनी माता को वस्त्र भेंट स्वरुप दें।

कुंभ- किसी उद्देश्य से घर से निकलें हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी काम की शुरुआत के लिए थोड़ा सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सक्सेस और प्रोत्साहन मिलेगा।
उपाय- लिखापढ़ी के काम के लिए पीले रंग के पन्नों का इस्तेमाल करें।

मीन- जीवन में थोड़ा ठहराव आएगा।कार्यों में बेवजह अड़चनें आ सकती हैं। आपको दृढ़ता से स्थिता का सामना करना चाहिए। नकारात्मकता से दूर रहें।
उपाय- गेहूं का दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News