महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया, नंदी हॉल में बैठकर किए दिव्य दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 11:35 AM (IST)

Tamannaah Bhatia Mahakal visit : तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री ने नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ आरती का दिव्य दर्शन किया। माथे पर त्रिपुण्ड और चंदन लगाए तमन्ना पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।

Tamannaah Bhatia Mahakal visit

करीब दो घंटे तक चली भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अभिनेत्री की एक झलक पाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए थे।

Tamannaah Bhatia Mahakal visit

भस्म आरती के बाद मीडिया से बातचीत में तमन्ना भाटिया ने कहा कि “आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज की आरती का अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती।” उन्होंने कहा कि महाकाल की भस्म आरती से अद्भुत ऊर्जा मिलती है और जिस तरह हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर आरती में शामिल होते हैं, वैसा दिव्य दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।

Tamannaah Bhatia Mahakal visit

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News