नवरात्र में मां वैष्णो देवी के भक्तों का उत्साह चरम पर, कटड़ा से भवन तक दिख रही आस्था की झलक

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 09:29 AM (IST)

कटड़ा में बढ़ी धार्मिक रौनक : नवरात्र महोत्सव के चलते आधार शिविर कटड़ा में भी धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां के दर्शन के साथ-साथ नवरात्र उत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि ले रहे हैं। कटड़ा में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण बाजारों और यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में चहल-पहल देखने को मिल रही है।

नवरात्र के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंचने और चौथे दिन यह आंकड़ा 1.83 लाख के आसपास होने के अनुमान से आगामी दिनों में भी यात्रा में अच्छी भीड़ बने रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति नवरात्र के दौरान कटड़ा से लेकर भवन तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News