वैष्णो देवी भवन पर गूंजे कन्हैया मित्तल के भजन, आरती के दौरान भक्ति में लीन नजर आए श्रद्धालु
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 09:31 AM (IST)
Kanhaiya Mittal Vaishno Devi Bhajan : शनिवार की सुबह वैष्णो देवी भवन पर आयोजित हुई अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर आरती में बैठे वक्त झूमते नजर आए। इस दौरान कन्हैया मित्तल ने अपनी मधुर आवाज से अटका आरती के वातावरण को अधिक भक्ति में कर दिया।
इस दौरान कन्हैया मित्तल ने जैसे ही मैया तेरा लाख-लाख शुक्र मनाने है तेरा ही दिता खानेया भजन की प्रस्तुति दी। अटका स्थल पर बैठे मां भगवती के श्रद्धालु झूमते हुए मां भगवती के समक्ष नमन करते नजर आए। वहीं मित्तल द्वारा हे मां मुझे तेरी जरूरत है, सहित यह महाकाली भजन की भी प्रस्तुति दी गई।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
