रंग-बिरंगी सजावट से जगमगाया मां वैष्णो देवी का दरबार, दिव्य छटा देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 06:39 PM (IST)
कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी भवन पर हुई सजावट हर किसी को काफी पसंद आ रही है और श्रद्धालु इस सजावट को निहारते हुए मां भगवती के जयकारे लगाते हुए दर्शनों हेतु आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
इस दौरन श्रद्धालु कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मां प्यारा सजा है तेरा दरबार, हर बार नवरात्रों में ही हमें दर्शनों के लिए बुलाना!’ वहीं, वैष्णो देवी भवन पर जारी शत चंडी महायज्ञ के मंत्रों की गूंज वैष्णो देवी भवन के वातावरण को अधिक भक्ति में रंग में रंग रही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
