विजयदशमी पर महाकाल मंदिर के शिखर पर हुआ ध्वजारोहण, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 02:35 PM (IST)

उज्जैन (विशाल ठाकुर) : धर्मनगरी उज्जैन में विजयदशमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक ध्वजारोहण का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंगलवार को मंदिर के शिखर पर ध्वजा आरोहण से पहले विधि-विधान के साथ ध्वजा का पूजन किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत विनीत गिरि महाराज ने पूजन संपन्न कराया।

पूजन के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जैसे ही ध्वजा आरोहण की प्रक्रिया संपन्न हुई, श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के जयकारे लगाए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर की प्राचीन परंपरा का निर्वहन
विजयदशमी पर ध्वजारोहण का यह आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर की धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर में पर्व को लेकर आस्था और भक्ति का विशेष माहौल बना रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News