Sun Transit 2024: इस दिन सूर्य देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 07:31 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sun Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने समय अनुसार एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के इस हलचल से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनको इस वजह से काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। बता दें कि आने वाला समय में सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में सूर्य देव कुम्भ राशि में विराजमान हैं। ये राशि चक्र की अंतिम राशि है। ये गुरु की राशि है और गुरु सूर्य देव के मित्र हैं। इस वजह से इस गोचर से काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। सूर्य देव के इस गोचर से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि: इस गोचर के बाद मेष राशि के जातकों की लाटरी लग जाएगी। जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को करियर में मनचाही मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। अगर किसी बात से परेशान थे तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। ऐश्वर्य पर धन खर्च करेंगे लेकिन इसके साथ ही धन आगमन के योग भी बनेंगे। सेहत से जुड़ी अगर किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उससे भी निजात मिलेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
Sun Transit 2024: इस दिन सूर्य देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
आज का राशिफल 25 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
लव राशिफल 25 फरवरी - आंखों में तुम को भरूं, बिन बोले बातें तुमसे करूं
Tarot Card Rashifal (25th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Weekly Tarot Horoscope (25th February-2nd March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस गोचर के बाद काफी खुश रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है। संतान की सफलता को देखकर काफी ख़ुशी मिलेगी। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। जो लोग मार्केटिंग का काम करते हैं उनको भी बहुत मुनाफा मिलेगा। मित्रों की मदद से कोई मुश्किल काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक जो लोग नौकरी की तलाश में थे उन्हें नौकरी मिलने की सम्भावना है। विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। जो लोग सरकारी बैंक में काम करते हैं उन्हें उच्च पद की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन या भूमि खरीदने के भी योग बनेंगे। माता-पिता की तरफ से खूब प्यार मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: इस गोचर के बाद वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य उदय हो जाएगा। जिस काम को भी हाथ में लेंगे उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होती। बात करें कारोबार की तो उसमें अचानक से धन लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्र शहर से दूर जाएंगे। युवाओं के करियर की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन तरीके से होगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। अनचाहे शत्रुओं से भी निजात मिल सकता है।