Stock Market Astrology : राहु-केतु बदलेंगे राशि, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 04:29 PM (IST)

Stock Market Astrology: 21 नवम्बर को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में शुक्र अपनी नीच राशि कन्या से निकल कर अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में आ गए हैं। इस सप्ताह 24 नवम्बर के दिन पूर्णिमा है और इसी दिन गुरु पर्व के कारण बाजार बंद रहेंगे। पूर्णिमा और अमावस्या के बाद बाजार का रुख पलट जाता है। ऐसा इसलिए भी संभव है क्योंकि पूर्णिमा के आगे ही दिन दोपहर 4.34 बजे राहु और केतु राशि बदल रहे हैं। स्पष्ट राहु कुंभ राशि से निकल कर मकर राशि और स्पष्ट केतु सिंह राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। केतु राशि के साथ-साथ नक्षत्र भी बदलेंगे और मघा नक्षत्र से निकल कर कर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसी दिन दोपहर 1.44 बजे बुध विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, लिहाजा बाजार की चाल के लिहाज से 25 नवम्बर के दिन अपनी पोजीशन का जरूर ध्यान रखें। चन्द्रमा इस सप्ताह मेष, वृषभ और मिथुन राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव संभव है।

23 नवम्बर को चन्द्रमा मेष राशि में शुक के भरणी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरुआत सामान्य रह सकती है। सुबह लगभग 9.44 बजे चन्द्रमा भरणी के दूसरे चरण और दोपहर 03.12 बजे तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। ये दोनों समय बाजार में मूवमेंट के लिहाज से अहम हैं। इस दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखें। खास तौर पर कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ में उत्तर-चढ़ाव बढ़ सकता है। इस दौरान एफ. एम.सी.जी. ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट और ज्वेलरी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।

25 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा वृषभ राशि में अपने रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाज बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह लगभग 10.01 बजे चन्द्रमा रोहिणी के तीसरे चरण और दोपहर 03.18 बजे चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। बाजार बंद होने से पहले की बात पर भी खास नजर रखें। इस दौरान शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, डेयरी और चांदी से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।

26 नवम्बर को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा सुबह 07.10 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके होंगे, लिहाजा शुरूआती कारोबार में अस्थिरता रह सकती है। दोपहर लगभग 12.28 बजे चन्द्रमा मृगशिरा के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के आसपास बाजार की चाल बदल सकती है और दूसरे हाफ में उत्तर-चढ़ाव बढ़ सकता है। इस दौरान कॉपर, मैटल और डिफैन्स सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजों का रुख बन सकता है।

27 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मिथुन राशि में राहु के आर्द्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और सुबह लगभग 09.46 बजे चन्द्रमा आर्द्रा के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय शुरूआती चाल देखकर और दिशा स्पष्ट होने पर ही ट्रेड करना बेहतर होगा। दोपहर 03.08 बजे चन्द्रमा आर्द्रा से निकल कर गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के आसपास बाजार के आखिरी 22 मिनट की चाल पर विशेष नजर रखें। शुरूआती कारोबार में आई. टी टैलीकॉम और कैमिकल सैक्टर के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News