Smile please: विश्वास और मन में पूरा भरोसा हो तो ईश्वर से रिश्ता जुड़ता है
punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2023 - 09:48 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Smile please: कड़ी मेहनत करें, कभी हार न मानें, बुराइयों से दूर रहें, अपने चरित्र सुधार को उच्च प्राथमिकता दें, ज्ञान आपके जीवन का प्रवेश द्वार है। माता-पिता की सेवा करो, दूसरों का आदर करना सीखो, अपने देश को जी-जान से प्रेम करो। दुख जीवन में सबको आता है, घबराएं नहीं, बुरा वक्त जल्दी चला जाएगा, ईमानदारी से परिश्रम करते रहो। -डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मानव रूपी महल में प्यार और फर्ज का होना जरूरी है। भोजन-भजन पर्दे में होना चाहिए। जिसकी आंखों में लज्जा है, उसके सब काम सिद्ध हो जाते हैं। लज्जा कई बुराइयों से बचाती है, बड़ों के सामने ऊंची आवाज में न बोलें। स्वयं को गिरने से बचाएं क्योंकि गिरी इमारत की ईंटें भी उठाकर लोग ले जाते हैं।
जिंदगी में खुश रहना है तो वायदे निभाएं। खुद से बातें करें, छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखें। नियम से व्यायाम करें, मुश्किलों का हल खोजें, उलझनबाजी से दूर रहें। किसी से धोखा न करें। —बिल गेट्स
महापुरुषों के कहे अनुसार अपने व्यक्तित्व को निखारिए। आगे बढ़िए। रेल यात्रा में अच्छे यात्री का संग मिलता है तो उसका मजा ही कुछ और होता है।
इसी तरह जहां भी जाएं, ईश्वर से रिश्ता जोड़ें। सेवा, शक्ति, प्रार्थना को दैनिक जीवन का अंग बना लें। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। हर कार्य मेहनत, ईमानदारी, आत्मविश्वास से करें। —डा. ज्ञान वत्सल स्वामी

आप से जब कोई मदद मांगने आए तो दिल खोल कर उसकी मदद करें। आप जो बोलते हैं उसे पूरा करें। अपने कहे पर अमल करें। थोड़ा समय निकाल कर अकेले बैठें। अभिमानी का ईश्वर से कभी मेल नहीं होता। विश्वास और मन में पूरा भरोसा हो तो ईश्वर से रिश्ता जुड़ता है। जिंदगी भर नई-नई खोज में लगे रहिए। —मार्टिन बूजर

