Makar Sankranti 2026 Date: कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त, स्नान दान मुहूर्त और शुभ योग
punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 12:42 PM (IST)
Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत खास महत्व है। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। यह उत्सव पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग क्षेत्रीय पहचानों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी पर्व या मकर संक्रांति कहते हैं, वहीं पंजाब और हरियाणा में यह लोहड़ी के रूप में जाना जाता है, जबकि तमिलनाडु में पोंगल और असम में माघ बिहू या भोगाली बिहू के नाम से इसकी धूम रहती है। इस शुभ अवसर पर, श्रद्धालु सूर्य देव की विशेष आराधना करते हैं, तिल और गुड़ से बने पकवानों का आनंद लेते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परोशानी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त, स्नान दान और शुभ योग के बारे में-

Makar Sankranti Shubh Muhurat मकर संक्रांति की 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर अपनी राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति का यह महत्वपूर्ण क्षण 14 जनवरी को दोपहर में हो रहा है, इसलिए इसी दिन को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस आधार पर, नए साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी, बुधवार को ही होगी और स्नान तथा दान जैसे सभी धार्मिक कार्य इसी तिथि पर संपन्न किए जाएंगे।

Makar Sankranti Holy Bath Donation Muhurat मकर संक्रांति का स्नान-दान मुहूर्त
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर,श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान और दान-पुण्य के कार्यों में जुट जाते हैं। इस साल मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। हालांकि, यदि आप अधिकतम पुण्य अर्जित करना चाहते हैं, तो इस दिन महा पुण्य काल में स्नान करना सबसे उत्तम माना गया है।
Makar Sankranti Yog मकर संक्रांति शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- यह शुभ योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 15 जनवरी की तड़के 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।
अमृत सिद्धि योग- यह योग भी सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 15 जनवरी को तड़के 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
