Shrimad Bhagwat Katha: सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा 20 से जालंधर में

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (वीना): श्री कष्ट निवारण बाला जी सेवा परिवार की ओर से पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल के मैदान में 20 से 26 फरवरी तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां बड़ी तेजी से की जा रही हैं, उसी के उपलक्ष्य में आज श्री विजय कुमार चोपड़ा ने कथा का निमंत्रण पत्र रिलीज किया और मुख्य आयोजक विधायक रमन अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

अरोड़ा ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी पहली बार जालंधर पधार रही हैं, जो भगवान श्री कृष्ण की अमृतमय कथा से सभी को निहाल करेंगी। कथा स्थल पर होशियारपुर के कारीगरों की ओर से 125 फुट चौड़ा और 500 फुट लम्बा वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है जबकि मंच की सजावट के लिए बंगाल के कलाकार अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।

अरोड़ा ने बताया कि इस भव्य आयोजन के मुख्य यजमान द्वारकाधीश श्री कृष्ण जी महाराज होंगे। महेश मखीजा व राहुल बाहरी ने बताया कि रमन अरोड़ा परिवार सह-यजमान के रूप में सेवा करेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News