Shri Mata Vaishno Devi : चंद्र ग्रहण के चलते वैष्णो देवी भवन पर 3 मार्च की अटका आरती के समय में हुआ बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते वैष्णो देवी भवन पर सुबह-शाम होने वाली अटका आरती के समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च की अटका आरती सुबह 4 बजे शुरू होकर 5.40 बजे तक खत्म हो जाएगी जबकि शाम के समय होने वाली आरती का समय सायं 7.20 से 9 बजे के बीच रहेगा। श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर इस संबंध में पुष्टि की है।

विद्वानों के अनुसार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लागू हो जाएगा इसलिए वैष्णो देवी भवन पर होने वाली अटका आरती विशेष पूजा अर्चना के समय में बदलाव किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News