गुप्त नवरात्र शुरू : श्री नयना देवी मंदिर में पहले ही दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 10:32 AM (IST)

नयना देवी (मुकेश): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में बुधवार से आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गए। 

पहले ही नवरात्र पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंच कर शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए सुव्यवस्थित कतारों की व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से माता के दर्शन कराए गए। पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और भक्तिमय वातावरण से श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

मंदिर में वर्षभर चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिनमें 2 गुप्त नवरात्र भी शामिल हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ का विशेष महत्व होता है। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन दिनों माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

प्रशासन का अनुमान है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News