राम मंदिर में बड़ा बदलाव ! अब ट्रस्ट खुद करेगा CEO की नियुक्ति, बिना सरकारी दखल

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 09:22 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से देशभर में उठे सवालों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब अपनी कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है। मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और पेशेवर बनाने के लिए ट्रस्ट पहली बार पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) नियुक्त करेगा। खास बात यह है कि सी.ई.ओ. का वेतन ट्रस्ट स्वयं देगा, ताकि मंदिर के संचालन में किसी प्रकार के सरकारी हस्तक्षेप की गुंजाइश न रहे। 

सूत्रों के अनुसार, 22 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में चयन समिति द्वारा सुझाए गए 3 नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। चर्चा के बाद नए सी.ई.ओ. के नाम की घोषणा संभव है। इसी बैठक में ट्रस्ट के उपनियमों में संशोधन, प्रशासनिक ढांचे में बदलाव और कुछ रिक्त ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं। राम मंदिर में ट्रस्ट 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के पद पर सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी को नियुक्त करेगा। अभ्यर्थी के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान में कम से कम 20 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव, स्नातक की योग्यता और अयोध्या में रहकर कार्य करने की शर्त रखी गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News