श्री ध्यानपुर धाम लाखों श्रद्धालुओं की ‘धार्मिक आस्था का प्रतीक’ : विजय चोपड़ा
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:48 AM (IST)
बटाला (बेरी): विगत शाम ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक हुए और श्री बावा लाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विजय चोपड़ा ने श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास जी से मुलाकात की और पुरानी यादों को ताजा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार- विमर्श किया।
इस अवसर पर विजय चोपड़ा ने कहा कि श्री ध्यानपुर धाम लाखों लोगों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक होकर श्री बावा लाल दयाल जी और श्री राम सुंदर दास जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक होकर उनके मन को अथाह शांति एवं सुकून मिला है और उनकी इस पवित्र धाम से जुड़ी यादें भी ताजा हुई हैं।
उन्होंने कहा कि श्री राम सुंदर दास जी के नेतृत्व में श्री ध्यानपुर धाम की नुहार बदली है और धाम द्वारा संगत की सुविधाओं के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में से कुछ समय निकालकर भगवान का नाम सिमरन करना चाहिए और अपनी नौजवान पीढ़ी को भी देश की संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों से अवगत करवाना चाहिए।
इस दौरान श्री ध्यानपुर धाम द्वारा विजय चोपड़ा को शहीद परिवार फंड के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चैक दिया गया।
इस अवसर पर गोपाल दास जी, बाऊ जगदीश राज, ‘पंजाब केसरी’ सब आफिस बटाला के योगेश बेरी, वरिन्द्र शर्मा, संजीव देव शर्मा जालंधर, नरिन्द्र, दिनेश कोहली, उमा शंकर, कुलदीप राज, राहुल, अमित आदि उपस्थित थे।
