Mata Vaishno Devi news: मुरम्मत के चलते वैष्णो देवी-भैरव घाटी रोपवे सेवा 23 तक बंद

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 09:33 AM (IST)

कटड़ा (अमित): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भवन से भैरव घाटी के बीच संचालित रोपवे सेवा मुरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते 23 जुलाई तक बंद रहेगी। रोपवे का संचालन 23 जुलाई से दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में जारी बरसात व त्रिकूट पर्वत पर धुंध रहने के चलते हैलीकॉप्टर सेवा कुछ उड़ानों के बाद प्रभावित हो रही है।

जानकारी के अनुसार, रोपवे प्रणाली से जुड़े आवश्यक मुरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को भवन से भैरव घाटी तक पहुंचने के लिए पैदल या अन्य उपलब्ध साधनों (जैसे घोड़ा, पालकी) का सहारा लेना होगा।

रोपवे सेवा बंद रहने से विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है, जो कम समय में भैरव घाटी स्थित भैरवनाथ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News