Vaishno Devi News : वैष्णो देवी चांदी चढ़ावा मामला कोर्ट ने पुलिस से मांगा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 09:30 AM (IST)

जम्मू (एजैंसी) : जम्मू की एक अदालत ने पुलिस की अपराध शाखा को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चांदी के चढ़ावे के प्रबंधन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी शिकायत के संबंध में पूरा रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत का यह आदेश तब आया जब एक याचिकाकर्ता ने एजैंसी की कार्रवाई रिपोर्ट को चुनौती दी और गहन जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर जोर दिया। 

जम्मू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी को आगामी 29 जुलाई को अदालत के समक्ष समूचे रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होने और शिकायत पर की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा है। इस शिकायत में 500 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के चांदी के चढ़ावे में हेराफेरी (गबन) और मिलावट का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता वकील दीपक शर्मा ने अपराध शाखा की कार्रवाई रिपोर्ट को चुनौती दी है। उनका तर्क है कि पुलिस की इस रिपोर्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई या नहीं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News