Shri Mata Vaishno Devi : मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें कितना होगा किराया
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 11:58 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shri Mata Vaishno Devi : Vaishno Devi Temple से Shiv Khori तक की यात्रा अब काफी आसान होने जा रही है। आने वाले तीन महीनों में कटरा से शिवखोड़ी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। कटरा में हेलीपैड निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि शिवखोड़ी में भी लैंडिंग सुविधा विकसित की जा रही है। सेवा शुरू होते ही श्रद्धालु कम समय में दोनों पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
हेलीकॉप्टर के जरिए कटरा से शिवखोड़ी पहुंचने में महज 20 मिनट लगेंगे, जबकि सड़क मार्ग से यही दूरी तय करने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है। पहले भी यह सेवा संचालित हो चुकी है और उस समय एक तरफ का किराया करीब 8,500 रुपये था। अब संभावित किराया 8,000 से 10,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
इस परियोजना को लेकर Manoj Sinha ने जानकारी दी है कि अगले महीने से इसे शुरू करने की योजना है। हेलीपैड से गुफा तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए विशेष मार्ग और पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस नई सुविधा से बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
