Ayodhya Ram Mandir Latest Update : 20 साल का अनुभवी ग्रेजुएट ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 09:41 AM (IST)

अयोध्या (विशेष) : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गठित चयन कमेटी की पहली बैठक में शनिवार को उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन के नियम तय कर दिए गए। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

अनुभव की सीमा: प्रशासनिक या वित्तीय  मामलों में कम से कम 20 साल का लंबा अनुभव होना चाहिए।

धार्मिक आस्था: आवेदक का हिंदू धर्म का अनुयायी होना आवश्यक है।

विशेष प्राथमिकता: उन उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी जिनके पास पहले से किसी बड़े मंदिर या धार्मिक स्थल के प्रबंधन का अनुभव रहा हो।

नियुक्ति की अवधि और अन्य शर्तें
यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर 3 साल की अवधि के लिए की जाएगी।

चयनित होने वाले सीईओ को अपने कार्यकाल के दौरान स्थाई रूप से अयोध्या में ही निवास करना होगा।

योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक एक विशेष ईमेल आईडी के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News