भारत की ऐसी रहस्यमयी जगह, जहां विज्ञान भी हो जाता है खामोश
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 12:46 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_10image_12_43_4728025532020-10-18.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
*दूल्हा देव के इस मंदिर में शनिवार को दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना
*मोड़ दिया नेशनल हाईवे का रुख, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होते हैं दर्शन
*गृहमंत्रालय की गाईड लाईन का होता है पालन
भारत में लाखों की संख्या में मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी अलग-अलग पौराणिक कथा व मान्यता है। तो वहीं बहुत से मंदिर अपने चमत्कार के कारण प्रसिद्ध भी हैं l इन चमत्कारों का रहस्य आज तक विज्ञान भी पता नहीं लगा पाया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के चमत्कार के बारे में जिसके बारे में जानकर दिमाग ये सोचने पर मज़बूर हो जाता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।
कहा जाता है इस धरती पर कई ऐसी जगह हैं जो अपने रहस्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, इनमें से एक है मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दादा दूल्हा देव महाराज का यह मंदिर, विज्ञान के नज़रिए से देखें तो दादा महाराज का यह मंदिर दुनिया के चुनिंदा जगहों में से एक है। दादा महाराज की कई पीढ़ियों से चले आ रहे भक्ति में लीन एक भक्त ने पंजाब केसरी से चर्चा करते हुए मंदिर के इतिहास के बारे में बताया है। आइए जानते हैं-
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पंजाब केसरी से बात करते हुए मंदिर एवं उसके बगल में स्थित नेशनल हाईवे पर बने ओवर ब्रिज के बारे में काफ़ी चमत्कारिक घटना के बारे में बताया कि यहां स्थापित दूल्हा देव के मंदिर को विशाल मशीनें भी मंदिर की एक ईट तक न हिला सकी यूं तो भारत एक किस्से कहानियों वाला देश कहा जाता है लेकिन समय समय-समय पर यहां ऐसी कई रहस्यमय घटनाएं हुई हैं जिन्हें देखकर इंसानों को न चाहते हुए भी इन रहस्यमय घटनाओं पर यकीन करना ही पड़ता है।
मान्यता है कि जो भी भक्त दादा महाराज के मंदिर मे 5 शनिवार पूरी श्रद्धा के साथ आता है दादा उसके सारे दुख हर लेते है। वैसे तो आम दिनों मे दादा महाराज के मंदिर मे बहुत भीड़ होती है लेकिन दादा महाराज का विशेष दिन शनिवार है। इससे जुड़ी मान्यता ये है कि मंदिर परिसर में मौज़ूद दादा महाराज पर अटूट श्रद्धा रखने वाले एक भक्त ने पंजाब केसरी से बात करते हुए बताया कि दोस्त के पिता दादा महाराज के आशीर्वाद से मौत के मुंह से बाहर निकल कर आ पाए थे।
दुनिया में कई ऐसे रहस्य होते हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कई प्रकार की खोज के बाद भी वह रहस्य, रहस्य बनकर ही रहे जाते हैं। उनके पीछे का राज सदियों की कोशिशों के बावजूद भी कोई नहीं जान पाता कि आखिर ऐसा हुआ क्यों इसी प्रकार दुनिया में भी कई ऐसी जगह हैं जो रहस्यमयी हैं। ऐसी जगहों के बारे में जानकर हर कोई ये सोचने पर मज़बूर हो जाता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे स्थान आज भी एक गहन रहस्य बने हुए है उन्हीं में से ये एक दादा दूल्हा देव महाराज का मंदिर है।