Vastu Tips : सुबह आंख खुलते ही इन चीजों को देखना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें वास्तु का ये खास नियम

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:08 PM (IST)

Morning Vastu Tips : हिंदू शास्त्रों और वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे दिन की शुरुआत जैसे माहौल और विचारों के साथ होती है और उसका सीधा असर हमारे पूरे दिन की ऊर्जा और रोजमर्रा की कार्यक्षमता पर पड़ता है। यही कारण है कि सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हम क्या देखते हैं, इसका हमारे जीवन पर गहरा असर देखने् को मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबहके समय कुछ खास चीजों को देखना आपके दिन को खराब कर सकता है और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को न्योता दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के उन नियमों के बारे में, जो बातते हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को देखने  से बचना चाहिए। 

सुबह उठते ही आईना देखना
कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले शीशा देखते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है। रात भर शरीर में जो भी सुस्ती या नकारात्मकता जमा होती है, वह आईने के ज़रिए वापस आपके अंदर प्रवेश कर सकती है। इससे सुबह-सुबह मानसिक तनाव बढ़ सकता है और दिनभर चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

टूटी हुई वस्तुएं या बंद घड़ी
यदि आपके कमरे में कोई टूटी हुई चीज या बंद पड़ी दीवार घड़ी रखी है, तो सुबह-सुबह उस पर नज़र पड़ना अशुभ संकेत माना जाता है। बंद घड़ी रुकी हुई प्रगति और रुकावटों का प्रतीक होती है, वहीं टूटी चीजें घर में क्लेश और आर्थिक तंगी को बढ़ावा देती हैं।

हिंसक या उदास तस्वीरें
यदि आपके बेडरूम या घर की दीवारों पर कोई हिंसक जानवर, युद्ध की तस्वीर या उदासी भरी पेंटिंग लगी है, तो उस पर सुबह की पहली नज़र पड़ने से बचना चाहिए। यह आपके अवचेतन मन पर नकारात्मक असर डालती है, जिससे स्वभाव में गुस्सा और घर में अशांति बढ़ती है।

जूठे बर्तन या गंदा कमरा
सोकर उठते ही अगर आपकी नज़र किचन या कमरे में रखे जूठे बर्तनों और फैलाए गए कचरे पर पड़ती है, तो यह वास्तु के अनुसार धन हानि का कारण बन सकता है। गंदी जगह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और मां लक्ष्मी के आगमन में बाधा उत्पन्न करती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News