अमरनाथ यात्रा: अगले साल 34 दिन की यात्रा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 09:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 45 दिन की है लेकिन अगले साल रक्षा बंधन का त्यौहार 3 अगस्त को होने के कारण यात्रा की अवधि 34 दिन की रह जाएगी, क्योंकि सामान्य तौर पर 28 जून को यात्रा शुरू हो जाती है। हालांकि इस वर्ष यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई है यदि अगले साल भी ऐसे ही हुआ तो यात्रा महज 34 दिन की रह जाएगी।
1 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा के पहले 9 दिन में 1,21,196 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। मंगलवार यात्रा के 9वें दिन 9,541 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है और यात्रा ने पिछले 2 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2017 में 9वें दिन तक 1,15,841 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए थे जबकि 2018 में 9वें दिन तक 73,023 श्रद्धालुओं को ही पवित्र गुफा तक पहुंचने तक का सौभाग्य हासिल हुआ था।
2016 में यात्रा 48 दिन, 2017 में 40 दिन व 2018 में 60 दिन रही
साल | श्रद्धालु | प्रतिदिन औसत |
2016 | 2,20,490 | 4593 |
2017 | 2,60,003 | 6500 |
2018 | 2,85,006 | 4750 |
2016 में यात्रा 48 दिन, 2017 में 40 दिन व 2018 में 60 दिन रही
पहले 9 दिन
साल | 2017 | 2018 | 2019 |
पहले दिन | 6,097 | 1,007 | 8,403 |
दूसरे दिन | 8,150 | 1,287 | 11,456 |
तीसरे दिन | 14,935 | 587 | 13,835 |
चौथे दिन | 17,613 | 10,935 | 16,789 |
पांचवें दिन | 15,813 | 22,550 | 16,745 |
छठे दिन | 16,876 | 18,467 | 14,402 |
सातवें दिन | 10,561 | 5,919 | 14,293 |
आठवें दिन | 15,335 | 7,450 | 15,732 |
नौवें दिन | 10,461 | 4,821 | 9541 |
कुल | 1,15,841 | 73,023 | 1,21,196 |
रिपोर्ट: नरेश कुमार