Shardiya Navratri 2026 : शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों तक करें ये 4 उपाय, माता रानी की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना और दूर होंगे जीवन के संकट

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 08:00 AM (IST)

Shardiya Navratri Upay : मां दुर्गा की आराधना के लिए शारदीय नवरात्रि का समय बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 11 अक्टूबर दिन रविवार से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान की गई पूजा-अर्चना, साधना, और व्रत आदि जातक को विशेष फल प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि अगर नवरात्रि के इस शुभ समय में कुछ खास उपायों को श्रद्धा और सही विधि से किया जाए तो इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती है और साथ ही जातक को भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के कुछ ऐसे ही चमत्कारी माने जाने वाले उपायों के बारे में-

Shardiya Navratri Upay

सबसे पहले उपाय की बात करें तो यह उपाय जुड़ा है सुपारी से। धार्मिक मान्यताओं और पाठ-पूजा जैसे कार्यों में सुपारी का इस्तेमाल करना बेहद ही शुभ माना जाता है, खासतौर से नवरात्रि की पूजा में सुपारी को खास माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान एक सुपारी लें और उसके चारों तरफअच्छी तरह से सिंदूर लगा दें और फिर एक पीले रंग का एक साफ कपड़ा लें और सिंदूर लगी सुपारी को पीले कपड़े में रखकर बांध लें और पूजा के दौरान देवी दुर्गा को अर्पित कर दें। मान्यता है कि इससे देवी प्रसन्न होती है साथ ही विवाह में आ रही देरी और अड़चनों से भी राहत मिलती है। कहा जाता है कि विवाह होने के बाद भी इस सुपारी को अपने पास रखना चाहिए, क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है, ऐसी मान्यता है।  

Shardiya Navratri Upay

दूसरे उपाय के तौर पर बता दें कि नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से गुड़हल का फूल माता रानी को चढ़ाने की धार्मिक मान्यता है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि श्रद्धापूर्वक देवी को लाल पुष्प अर्पित करने और नवग्रहों की शांति के लिए प्रार्थना करने से ग्रह संबंधी बाधाओं को दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

इसके अलावा नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को लौंग अर्पित करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ जैसे कार्यों में भी लौंग का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में कहा जाता है कि अगर लंबे समय से किसी चीज़ की कामना कर रहे हैं लेकिन वह पूरी नहीं हो रही तो ऐसे में उपाय के अनुसार आपकी जितनी उम्र है, उतनी ही साबुत लौंग लें और उनकी एक माला बनाएं। लौंग की बनी माला को देवी दुर्गा को अर्पित करें और अपनी कामना कहते हुए प्रार्थना करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती है और जातक की मनोकामना पूरी होती है। जब मनोकामना पूरी हो जाए तो देवी को अर्पित की गई लौंग की माला को लें और उसे जल में प्रवाहित कर दें या फिर ज़मीन में दबा दें।

Shardiya Navratri Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News