Shani Pradosh April 2021: काला मुर्गा बनाएगा बिगड़े काम

punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Trayodashi 2021- शनि त्रयोदशी का विशेष महत्व है। इस दिन शनि की पूजा निस्वार्थ भाव से शुद्ध मन से करने पर आप रोग मुक्त, कर्ज मुक्त, संताप मुक्त हो सकते हैं। आज के दिन किए जाने वाले दान पुण्य का विशेष महत्व है। त्रयोदशी तिथि शनि जी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए अति शुभ दिन है। आज के दिन आपको ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत होकर सच्चे मन से भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात पीपल के वृक्ष के नीचे बने शनि मन्दिर में शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। पीपल ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह का सूचक है और शनि महाराज की इनके नीचे स्थापना करने से इन दोनों ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है। बृहस्पति देवों के गुरु हैं और शनि कर्मफल दाता इन दोनों की शुभता से व्यक्ति धर्म के कार्यों में नाम कमाता है। उसका यश और कीर्ति बढ़ती है। आइए जानें, आज के दिन शनि जी को शुभ करने के कुछ उपाय-

PunjabKesari Shani Pradosh

Pradosh Vrat 2021 upay
मुर्गा जो कि बृहस्पति ग्रह का कारक है, इसकी पालना बृहस्पति को अच्छा करती है। यदि आप काले रंग के मुर्गे को दाना डालते हैं तो शनि भी अच्छा होता है और गुरु भी शुभ परिणाम देता है। आर्थिक लाभ मिलता है।

जिनकी भी जन्म कुंडली में शनि अवरोध का कारण बन रहा हो उन्हें शनि के साथ गुरु की सहयता लेनी चाहिए। मुर्गे को काले चने खिलाने से कर्जों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Shani Pradosh

देसी मुर्गे को मक्की खिलाएं। ऐसा करने से आपको सत्ता में लाभ मिलेगा। राजनीतिक कैरियर आगे बढ़ेगा और मनचाहा मुकाम हासिल कर पाएगा।

मुर्गें को काले उड़द भिगो कर खिलाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। स्वास्थ्य में सुधार आता है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Shani Pradosh


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News