Shani Retrograde: शनि होने जा रहे वक्री, जानें धनु राशि का हाल

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2023: आज बात करेंगे शनि वक्री के बारे में। शनि वक्री होने जा रहे हैं 17 जून से। 17 जून से 4 नवंबर तक लगभग 140 दिनों के लिए शनि वक्र अवस्था में रहेंगे। कई लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वक्री अवस्था क्या होती है ? शनि हर साल वक्री होते हैं। सूर्य और चंद्रमा वक्री नहीं हो सकते। इन्हीं दो ग्रहों के हिसाब से कैलेंडर बनते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। बुध साल के 90 दिन के आसपास वक्री रहते हैं। वक्र अवस्था सामान्य तौर पर जून के महीने से ही शुरू होती है। जब सूर्य ग्रहण लग जाता है, ग्रहों की पोजीशन ऐसी होती है, वो सूर्य से दूर चले जाते हैं। तो निश्चित तौर पर आपको इसके फल देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इस वक्री से धनु राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएगा ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Effect of Saturn retrograde on Sagittarius शनि वक्री का धनु राशि पर प्रभाव: ये गोचर धनु राशि वालों के लिए शुभ गोचर है। शनि यहां तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि चूंकि आपकी कुंडली में धन स्थान के स्वामी हैं। निश्चित तौर पर आपको फल अच्छे मिलेंगे। यदि आपकी कुंडली में शनि अच्छे चल रहे हैं या पंचम या नौवें भाव में हैं। शनि की महादशा चल रही है तो शनि निश्चित तौर पर बढ़िया फल करेंगे। ये आपके धन में वृद्धि करेंगे। दूसरे भाव से कुटुंब देखा जाता है। दूसरे भाव से संबंधित आपको बहुत बढ़िया फल मिलेंगे। खान-पान में सावधानी बरतें। जंक फूड से परहेज करें। धन में वृद्धि होगी। भाई के साथ रिलेशन बढ़िया हो जाएंगे। जो भी फैसला लेंगे वे उत्तम साबित होंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News