138 दिन के लिए शनि वक्री, मिथुन राशि वाले रहे इन घटनाओं के लिए तैयार !
punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 06:38 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे।
शनि की यह उल्टी चाल मिथुन राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी। हेल्थ के लिए कैसी रहेगी। लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी। अगर आपकी मिथुन राशि है यानी जैमिनी जोडियक साइन है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनिदेव को प्रसन्न रखने के क्या उपाय आपको करने चाहिए, जानते हैं
यह चंद्र राशि के मुताबिक है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम का, की जी, कू, खू, को, घ, ड, छ और ह से शुरू होता है, उनकी मिथुन राशि होती है। शनि देव की चाल पर शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।
शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।
यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो मिथुन राशि वालों की जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शनि देव अपनी चाल बदल कर पहले से ही तांबे के पाया में भी आ चुके हैं। जिसे शुभ माना जाता है और अब जब शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो मिथुन राशि वालों की तरक्की की रफ्तार तेज होगी और आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो बहुत लाभ में रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
शनि के प्रभाव से आपके करियर में नए अवसर खुलेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। शनि के कारण आप कोई बड़ी डील करने में भी कामयाब रहेंगे और आपको नए ग्राहक मिलेंगे जिससे आपके बिजनेस में वृद्धि होगी।
आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। यदि आपने पहले से निवेश किया है तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही अपनी आय बढ़ाने के नए उपाय खोजने में भी आप सफल रहेंगे यानी इनकम के नए साधन आप तलाश कर लेंगे। अगर आपने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना बनाकर रखी है तो वह योजना सिरे चढ़ जाएगी। शनि का गोचर आपको साहस देगा और आप सही दिशा में जोखिम भी उठाएंगे।
शनि का 138 दिन उल्टी चाल में रहना मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सहयोग बढ़ाएगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शनि की कृपा से आप आत्म निरीक्षण और आत्मविकास की ओर अग्रसर होंगे। यह समय आपके लिए खुद को समझने और बेहतर बनाने का है।
शनि का गोचर मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को भी बहुत अच्छे रिजल्ट देगा। अगर आप हायर स्टडी करना चाहते हैं या कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनिदेव के प्रभाव से आप अपने ज्ञान और कौशल में भी सुधार कर पाएंगे। जिससे आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।
मित्रों और परिवार के साथ एक बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा और आपका सोशल सर्कल भी बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना होगा और लोग आपकी कम्युनिकेशन स्किल से भी प्रभावित होंगे।
लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली यानी वर्किंग स्टाइल की तारीफ करेंगे और समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। शनि की ऊर्जा से आपको आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का अनुभव होगा और यह समय ध्यान लगाने और साधना के लिए भी यानी मेडिटेशन के लिए भी अनुकूल रहेगा और आप आंतरिक सुख को महसूस करेंगे।
शनि आपको सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन यानी आत्म निरीक्षण का अवसर भी देंगे, जिससे आप अपनी कमजोरी को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। आप चीजों को गहराई से सोचें और अच्छे निष्कर्ष निकालने में कामयाब रहेंगे।
शनि की स्थिति से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। काम के तनाव या के कारण चिंता बढ़ सकती है। इस समय ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।
नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार अपनाने से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा और अपनी आर्थिक योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाना होगा। शनि देव निश्चित रूप से आपको सफलता देंगे।
शनिदेव को प्रसन्न रखने के कुछ उपाय भी आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें करेंगे तो शनि देव की कृपा आप पर बरसती रहेगी। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय शनिवार को करने होंगे। प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाएं। शनि जी की उपासना करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार के दिन सरसों का तेल, उड़द, काला कपड़ा, जूते आदि का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजें शनिवार को न खरीदें।
शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें।
असहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है।
दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः जाप करें।
गुरमीत बेदी
9418033344