Shani Margi 2023-24: 8 महीने के लिए शनि होने वाले हैं मार्गी, जानें तुला राशि पर प्रभाव
punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 08:57 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं तुला राशि के बारे में।
Effect of Shani Margi on Libra तुला राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
शनि तुला राशि में पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर में नहीं है। शनि तुला राशि के लिए योगा कारक ग्रह हैं। शनि की मकर राशि चौथे भाव में आती है। ये केंद्र का भाव है और कुम्भ राशि पंचम भाव में आती है, ये त्रिकोण का भाव है। यदि आपकी कुंडली में अष्टकवर्ग चार्ट में शनि ने अच्छे मार्क्स दिए हुए हैं, वहां पर शनि अच्छा फल देंगे। शनि चौथे भाव के स्वामी हैं और चौथा भाव सुख स्थान है। बंगला, गाड़ी, मकान और मां की सेहत चौथे भाव से आती है। इन सब चीजों में वृद्धि देखने को मिलेगी। पंचम भाव संतान का भाव है, वैसे तो शनि यहां पर आकर काम डिले कर देते हैं लेकिन उस भाव को मजबूती भी प्रदान करते हैं। अगर संतान की चाह है तो वो भी पूरी होती हुई नजर आएगी। आने वाले समय में जो भी फैसला लेंगे, वो सही साबित होगा। पंचम भाव में शनि तीसरी दृष्टि से सप्तम भाव को देख रहे हैं। यहां के सिग्नीफिकेन्स थोड़े डिस्टर्ब हो सकते हैं।
यदि आपकी शादी नहीं हो रही है तो वहां पर भी थोड़ी देरी देखने को मिलेगी। शनि की एक दृष्टि पड़ रही है बारहवें भाव के ऊपर। जो लोग प्रमोशन की चाह में हैं, उनकी इच्छा शायद पूरी न हो। आय भी थोड़ी सी स्लो हो सकती है। दूसरी दृष्टि धन भाव के ऊपर है। पैसों को लेकर थोड़ी-बहुत दिक्कत आ सकती है। यदि कुंडली में शनि की दशा या महादशा चल रही है तो इन उपायों को जरूर करें :
शनि मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दान हमेशा संकल्प लेकर शाम के समय ही करें।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728