Sawan Amavasya 2024: आज बनने जा रहे 4 शुभ संयोग, धनवान और सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2024 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार आज 4 अगस्त को सावन की अमावस्या मनाई जा रही है। वैसे तो हर माह अमावस्या मनाई जाती है लेकिन आज की अमावस्या की खासियत कुछ ज्यादा ही है। ऐसा इस वजह से क्योंकि सावन में आने वाला हर एक पर्व बहुत ही ज्यादा खास होता है। आज के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि देखने को मिलती है। शास्त्रों में इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अपने नाम की तरह आज के दिन पौधे लगाने का महत्व होता है और इसके साथ ही आज के साथ पिंड दान भी करना चाहिए। इसके अलावा आपको बता दें कि आज के दिन बहुत से शुभ संयोग बनने जा रहे हैं, जिसके चलते आज जो भी उपाय करेंगे उसके दोगुने फल प्राप्त होंगे। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि कौन से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है।

PunjabKesari Sawan Amavasya

Auspicious Yoga on Hariyali Amavasya हरियाली अमावस्या पर शुभ योग
आज के दिन सुबह से ही शिववास योग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस योग में देवों के देव महादेव और मां पार्वती एक साथ रहते हैं। इस वजह से जो व्यक्ति इस समय में इन दोनों की पूजा करता है उसके जीवन में से दुःख गायब हो जाते हैं। इसके अलावा आज के साथ रवि पुष्प योग का भी निर्माण हो रहा है। यह योग दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। पूजा-पाठ, स्नान-दान करने के लिए ये योग बेहद ही शुभ है।

PunjabKesari Sawan Amavasya

Do these measures for happiness and peace in life जीवन में सुख-शांति के लिए करें ये उपाय

आज के दिन कुछ विशेष दान करने से सदैव पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आज के दिन गरीबों को कपड़े और अन्न दान करें।

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आज के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपको परेशानियों से निजात मिलेगा।

यदि आप आज के दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाते हैं तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय बेहद ही खास है।

सावन का महीना चल रहा है तो इस दौरान आपको भगवान शिव का  रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari Sawan Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News