Saturn Effects on Cancer in 2024: जानें, साल 2024 में कर्क राशि पर शनि का प्रभाव

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 10:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Effects on Cancer: आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि कर्क राशि के लिए क्या फल देंगे ? कर्क राशि से शनि अष्टम में गोचर कर रहे हैं। ये अष्टम ढैया होती है शनि की। शनि का अष्टम से गोचर शुभ नहीं होता। शनि 16 फरवरी के दिन यहीं पर अस्त हो जाएंगे और 28 मार्च को उदय होंगे। शनि 6 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि अष्टम में रहकर गुरु के गोचर के फल करेंगे। गुरु ज्ञान देने वाला ग्रह है।

शनि 30 जून को वक्री होंगे और 15 नवंबर तक वक्री रहेंगे। यदि कुंडली में शनि वक्री है, आपको वक्र अवस्था में अचानक से रिजल्ट मिलेंगे। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। शनि और चंद्रमा मित्र नहीं हैं। कर्क राशि एक ऐसी राशि है, जहां शनि दो अशुभ ग्रह के स्वामी हो जाते हैं। जिनकी कुंडली में बुध और शनि की दशा चल रही है, उनके लिए ये समय ठीक नहीं है। शनि की दृष्टि जा रही है कर्म भाव के ऊपर। गुरु का गोचर भी इस भाव से हो रहा है और ये शुभ नहीं होता। शनि इस भाव को देखेंगे तो आपका कर्म स्लो कर देंगे। कारोबार में अड़चन देखनी पड़ सकती है। जो लोग फर्स्ट जॉब करना चाहते हैं तो हो सकता है थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़े।

दसवीं दृष्टि जाएगी पंचम भाव के ऊपर। ये संतान का भाव है। जो लोग संतान की प्लानिंग कर रहे हैं, उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी रास्ता खुल सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News