Reversal of planets in March: मार्च में होगा ग्रहों का जबरदस्त उलटफेर

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 01:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Reversal of planets in March 2024: मार्च महीने में कई ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं। इस महीने मंगल और शनि की युति भी बनने वाली है। इसी महीने राहु और सूर्य की युति भी बनने वाली है। इसी महीने शुक्र उदय भी होने वाले हैं जो अभी तक अस्त चल रहे हैं। मार्च महीने में ही इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इसी महीने शुक्र और बुध ग्रह दो दो बार अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं।यानी मार्च महीना ग्रहों की हलचल से गुलजार रहने वाला है और इन तमाम ग्रहों के परिवर्तन का सभी राशियों पर भी सीधा ईफैक्ट पड़ने वाला है। कुछ राशियों को तो जबरदस्त कामयाबी मिलने वाली है। ग्रहों का यह खेल कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाला है। ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, मार्च महीने में कौन सा ग्रह, किस दिन राशि परिवर्तन कर रहा है ताकि आप ग्रह नक्षत्रों के इस खेल से पूरी तरह अपडेट रहें।

PunjabKesari Reversal of planets in March

ग्रहों के चाल बदलने का सिलसिला मार्च महीने के पहले हफ्ते से ही शुरू हो जाएगा। जब शुक्र ग्रह 6 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। उसके एक दिन बाद 7 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुद्ध भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। फिर 14 मार्च को सूर्य अपने मित्र देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करेंगे और उस दिन मीन संक्रांति होगी। 14 मार्च को सूर्य जब मीन राशि में आएंगे तो राहु के साथ उनका कांबिनेशन बन जाएगा। इसी तरह 15 मार्च को जब मंगल ग्रह अपनी उच्च मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आएंगे तो शनि के साथ उनका कांबिनेशन बन जाएगा यानी परस्पर विरोधी ग्रह इकट्ठे हो जाएंगे। इसी महीने 18 मार्च को शनिदेव 35 दिन अस्त रहने के बाद उदय हो जाएंगे। फिर 25 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा।26 मार्च को बुद्ध एक बार फिर से राशि परिवर्तन करेंगे और वह मंगल की मेष राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 31 मार्च को शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे और अपनी उच्च मीन राशि में जाएंगे। तो ग्रहों का यह खेल मार्च में किन-किन राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है, जानते हैं-

PunjabKesari Reversal of planets in March

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मार्च महीना मेष राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा उत्साह और कई  शानदार अनुभव लेकर आ रहा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आप मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों के कई अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी।कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।  रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी, नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है, कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Reversal of planets in March


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News