आपका राशिफल- 30 मार्च , 2024

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका चुनौतियों से भरा रहेगा। ऑफिस में किसी ज़रूरी प्रस्तुति का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। स्टूडेंटस थोड़ा निराश हो सकते हैं। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है। 

वृष राशि वालों आज आपका दिन मस्ती से भरा रहेगा।  कार्यस्थल पर लोग आपकी तारीफों के पुल बांधेगें। बिजनेसमेन को कारोबार में घाटे का सौदा सहना पड़ सकता है। घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी। 

मिथुन राशि वालों आज आपका खुशनुमा बीतेगा।  सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग जॉब की तालाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी कंपनी से ऑफस मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

कर्क राशि वालों आज आप बिना वजह परेशान रहेंगे। आपके घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में कमाई अच्छी होगी।स्टूडेंटस प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करेंगे। सिर दर्द महसूस हो सकता है। 

सिंह राशि वालों आज आप बिजनेस के सिलसिले में सिटी से बाहर जा सकते हैं। अविवाहितों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेगे। बच्चे खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, पुराना रोग तंग कर सकता है। 

कन्या राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपौशा लोगों को बॉस से अच्छा सरप्राईज़ मिल सकता है। स्टूडेंटस का फौरन जाने का सपना सच हो सकता है।  भाई के साथ अनबन हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। 

तुला राशि वालों आज आप ऑफिस में मौज मस्ती करने वाले हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रूक जाए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि वालों राशि वालों आज के दिन विदेश में पढ़ रहे छात्रों को नौकरियों के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के संबंध पहले से बेहतर होगें। परिवार में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।  लेकिन सर्दी-खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है। 

धनु  राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र मे अड़चन पैदा करेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेमियों में टकराव होने की संभावना है। पाचन क्रिया में परेशानी हो सकती है। 

मकर राशि वालों आज आपका दिन मंगलमय होगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। वैवाहिक और प्रेम संबंध दोनों ही अच्छे रहेंगे। 

कुंभ राशि वालों आज आप पूरा दिन मजाक के मूड में रहेंगे। घर में खुशहाली वाला माहोल बना रहेगा। पाचन की समस्या दूर होगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं, उनको सफलता मिलेगी। 

मीन राशि वालों आपका दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। ऑफिस में सह-कर्मचारियों के साथ से बहस हो सकती हैं। प्रेमियों से टकराव होने की संभावना हैं।  खानपान मे सावधानी बरतें स्किन एलर्जी हो सकती है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News