Grah Gochar 2024: अप्रैल में होगा ग्रहों का महा खेल, इन राशियों का चमक जाएगा भाग्य

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah Gochar 2024: अप्रैल महीने में कई ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं। कई राशियों की लव लाइफ प्रभावित होने वाली है तो वहीं कुछ राशियों के विदेश जाने के सपने साकार होने वाले हैं।  कुछ राशियों को पैरेंटल प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को करियर में थोड़ा स्ट्रगल का सामना करना पड़ेगा। यानी अप्रैल महीने में ग्रहों का परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है तो कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। अप्रैल महीने में बहुत से ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को फायदा होगा और किन राशियों को नुकसान।

ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत 2 अप्रैल से ही हो जाएगी। जब ग्रहों के राजकुमार बुद्ध रेट्रोग्रेड हो जाएंगे यानि वक्री चाल शुरू करेंगे और 9 अप्रैल तक वक्री चाल चलने के बाद वह फिर से मीन राशि में लौट आएंगे और 10 मई को मेष राशि में चले जाएंगे।

6 अप्रैल को शनि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे, जो देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र है और उनके नक्षत्र परिवर्तन से भी ज्योतिष में हलचल होगी।

8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और 9 अप्रैल को नया हिंदू नव वर्ष यानी नया विक्रम संवत 2081 शुरू हो जाएगा जिसके राजा मंगल होंगे और मंत्री शनि होंगे।

13 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में आ जाएंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा।

23 अप्रैल को दो बड़े परिवर्तन होंगे। मंगल ग्रह 23 अप्रैल को मीन राशि में आ जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है और 23 अप्रैल को ही शुक्राचार्य अस्त हो जाएंगे और 29 जून तक अस्त रहेंगे।  जिससे विवाह शादियों पर एक तरह से ब्रेक लगी रहेगी। 25 अप्रैल को शुक्राचार्य अपनी उच्च मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ जाएंगे जहां सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा।

यानी अप्रैल महीना ग्रहों की हलचल से गुलजार रहने वाला है और इन तमाम ग्रहों के परिवर्तन का सभी राशियों पर भी सीधा इफेक्ट पढ़ने वाला है। कुछ राशियों को तो जबरदस्त कामयाबी मिलने वाली है।  ग्रहों का यह खेल कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाला है। तो चलिए जानते हैं ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं -

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है-
अप्रैल महीना मेष राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा उत्साह और कई शानदार अनुभव लेकर आ रहा है। इस महीने सूर्य के अपनी उच्च राशि में आते ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।  बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी और आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आप मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे।  मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा और भाग्य का साथ मिलेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है-
वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है।  यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी।  आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा।  इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे।  वहीं, भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी।  आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है-
मिथुन राशि वालों के कई अटके हुए काम पूरे होंगे।  विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा।  किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है-
कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस है। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।  कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है-
तुला राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी।  रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी नई गाड़ी खरीद सकते हैं।  किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है-
धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे।

अप्रैल महीने में जिन राशियों को मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे, उनमें कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि शामिल है।  कर्क राशि वालों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है लेकिन वाहन सावधानी से चलाना होगा।

सिंह राशि वालों को विदेश जाने में सफलता मिल सकती है लेकिन वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा और कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ा निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को अपने मान-सम्मान का ख्याल रखना होगा लेकिन आमदनी के नए जरिये भी बनेंगे।  मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए ग्रहों का गोचर मिला-जुला रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News